मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में सरकारी स्कूल के 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को भी नए सत्र से नि:शुल्क किताबें मिलेंगी। बच्चों के लिए पुस्तकें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में उपलब्ध होंगी। अब तक पहली से आठवीं तक के बच्चों को बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से नि:शुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि, यह किताबें केवल हिन्दी माध्यम की होती हैं। अब न केवल 9वीं से 12वीं के बच्चों को मुफ्त किताबें मिलेंगी, बल्कि यह हिन्दी और अंग्रेजी के विकल्प में मिल सकेंगी। नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए किताबों के 12 लाख से अधिक सेट तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत 88 लाख से अधिक पुस्तकें मुद्रित कराई जा रही हैं। इनकी छपाई 10 मार्च तक करा लेने का लक्ष्य रखा गया है। अप्रैल में नए सत्र में बच्चों को ये पुस्कें उपलब्ध होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.