जमशेदपुर, जनवरी 7 -- जिले के सरकारी स्कूलों में नए सत्र 2026-27 से बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता की भी नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। साक्षर भारत और हुलास कार्यक्रम के तहत सोमवार से शनिवार तक रोजाना एक घंटे अभिभावकों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण के साथ ही शिक्षक अपने-अपने पोषण क्षेत्र में निरक्षर अभिभावकों की सूची तैयार कर रहे हैं। योजना के तहत प्रत्येक स्कूल को कम से कम 15 ऐसे अभिभावकों को चिन्हित करना है, जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। नए सत्र से स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाओं के दौरान ही अभिभावकों की अलग से कक्षा लगेगी, जिसमें शिक्षक उन्हें पढ़ाने का कार्य करेंगे। इस कक्षा में अभिभावकों को नाम लिखने, हस्ताक्षर करने के साथ-साथ गणित की बुनियादी शिक्षा दी जाएगी, जिसमें जोड़, घटाव, गुणा और भाग शामिल है। कार्यक्रम में केवल माताएं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.