अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़। आगरा रोड स्थित होटल में जेसीआई अलीगढ़ शाइन का 11वां अधिष्ठापन समारोह मनाया गया। इस दौरान झांसी से आए अधिकारियों की उपस्थित में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की अध्यक्ष शालू वर्मा, कृति माहेश्वरी सचिव, प्रीति माहेश्वरी कोषाध्यक्ष, शिखा सनी अग्रवाल मीडिया कोर्डिनेटर को उनके पद के लिए गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शिखा अग्रवाल फाउंडर व शालू वर्मा अध्यक्ष ने पूरे साल होने बाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कीर्ति अग्रवाल ने बीते वर्ष किए गए कार्य की रिपोर्ट बताई। मंडल अध्यक्ष मिलन अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रीत अग्रवाल, जोन 2 के आए हुए अधिकारियों को जेसीआई अलीगढ़ शाइन ने टोकन आफ लव देकर सम्मानित किया। सरिता, आरती राठी, रुबीना राठी, अल्पा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.