रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के सरकारी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है। इसबार स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति सहित उनके ओवरऑल डेवलपमेंट को लेकर कई विशेष प्रयास शुरू किए जाएंगे। इसके लिए पहली से आठवीं तक के स्कूलों में छात्रों के साथ स्कूल विकास को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने 10 प्वाइंट तय किए हैं। इसके अनुपालन के लिए स्कूल के प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधीक्षक ने गाइडलाइन भी दिया है। इसमें छात्रों की उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूलों में नए नामांकित छात्रों का उन्मुखीकरण किया जाना है। छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने को लेकर लगातार गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। स्कूल में छात्रों की उपस्थित शत प्रतिशत हो, यह तय किया जाना है। इसके लिए कक्षा तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.