हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। दान के भवन में चल रहे केंद्रीय विद्यालय को नए सत्र में नए भवन की सौगात मिल जाएगी। केंद्रीय विद्यालय का भवन बनकर तैयार हो चुका है। महज हैंड ओवर की प्रक्रिया शेष है। उम्मीद है कि मार्च 2026 तक यह नया भवन केंद्रीय विद्यालय को प्राप्त हो जाएगा। कस्बे में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। तब यहां पर भवन नहीं था। कस्बे के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व.आनंदी प्रसाद पालीवाल ने विद्यालय के संचालन के लिए श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का एक हिस्सा दान में दिया था। तब से यह विद्यालय दान के भवन में संचालित हो रहा है। उस समय पूर्वअध्यक्ष श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक थे। विद्यालय संचालन के बाद भवन निर्माण को करीब एक वर्ष बाद केंद्र सरकार ने 23 करोड़ की धनराशि निर्गत...