देवघर, मई 19 -- अप्रैल महीने से सभी विद्यालयों में नए सत्र के तहत पठन-पाठन शुरू हो चुका है। लेकिन छात्र-छात्राओं को अब तक सही ढंग से किताब विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है l जिसके कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l विभाग द्वारा वर्ग प्रथम से लेकर 12 वीं तक का किताब विद्यालयों में उपलब्ध कराना था l लेकिन समाचार लिखे जाने तक वर्ग प्रथम, वर्ग द्वितीय, वर्ग छह, वर्ग 8 और वर्ग 11 तक का ही किताब उपलब्ध कराया गया है l बाकी का वर्ग तीन, वर्ग चार, वर्ग पांच, एवं वर्ग 12 का किताब अब तक उपलब्ध नहीं होने से छात्र-छात्राओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई है l किताब नहीं मिलने से अभिभावक चिंतित हैं कि आखिर उनके बच्चे नए सत्र 2025-26 में किस प्रकार पठन-पाठन कर पाएंगे l सबसे कठिनाई 12 वीं में पढ़ने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.