गौरीगंज, मार्च 19 -- अमेठी। संवाददाता आगामी सत्र में जिले के सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नौवीं की कक्षाएं भी शुरू हो जाने की उम्मीद है। सभी ब्लॉकों में एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि मुसाफिरखाना और जगदीशपुर में चालू सत्र से ही छात्राएं नजदीकी जीजीआइसी में पढ़ रही हैं। आउट ऑफ स्कूल छात्राओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रहने और शिक्षण व्यवस्था की गई है। यह सभी विद्यालय अब तक आठवीं कक्षा तक संचालित होते थे। लेकिन अब सरकार इन्हें अपग्रेड कर इंटर तक कर रही है। चार ब्लाकों में छात्राओं के लिए पढ़ाई की व्यवस्था नजदीकी जीजीआईसी में की गई है। जबकि उनके रहने का इंतजाम हॉस्टल में किया जाएगा। जबकि अन्य 9 ब्लॉकों में एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल साथ ही बनाया जा रहा है। इस क्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.