गोंडा, अप्रैल 1 -- गोंडा, संवाददाता। नए सत्र के पहले दिन जिले के स्कूल बच्चों से गुलजार हो गए। कई स्कूलों में हवन-पूजन के साथ नवीनसत्र का शुभारंभ किया गया। नवप्रवेशी बच्चों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया गया। परिषदीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंझरी शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हारीपुर स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल हारीपुर नवीन में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, कटरा विधायक बावन सिंह, एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी और बीएसए अतुल कुमार तिवारी रहे। अतिथियों ने नामांकित छात्रों का तिलक लगाया। बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान संदीप चौबे और प्रधानाध्यापक गुणेंद्र मोहन मिश्रा ने अतिथियों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.