मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम यानि लेबर कोड के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर संगठित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नए श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है और उद्योगपतियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने लेबर कोड ही नहीं, बल्कि आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रही देरी को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया। यूनियन नेताओं ने मांग की कि 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले वेतनमान के लिए सरकार तत्काल अधिसूचना जारी करें। इसके साथ ही, नई पेंशन योजना को नकारते हुए पुरानी पेंशन योजना ओपीएस को पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.