खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। नए श्रम कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को देशभर में सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाइज यूनियन के सचिव ब्रजेश कुमार ने कहा कि नए श्रम कानून लागू होने से बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों की संगठित सौदेबाजी क्षमता कमजोर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में हड़ताल की सूचना 14 दिन पहले देना आवश्यक था, जिसे नए कानूनों के तहत बढ़ाकर 60 दिन कर दिया गया है। इस अवधि में यदि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का मनमाना स्थानांतरण कर दिया जाता है, तो कर्मचारियों को लंबे समय तक बिना वेतन रहना पड़ सकता है, जिससे उनका आर्थिक और मानसिक शोषण होगा। इसके अलावा ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए सदस्य संख्या 100 से बढ़ाकर 300 कर दिए जाने से छोटे एवं क्षेत्रीय संगठनों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.