सहारनपुर, फरवरी 12 -- केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों के विरोध में देशभर में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित हड़ताल और धरना-प्रदर्शन के समर्थन में बेहट क्षेत्र से सीपीआई(एमएल) के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहारनपुर के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने मजदूर एकता और अधिकारों की रक्षा के नारों के साथ प्रदर्शन स्थल के लिए प्रस्थान किया। प्रस्थान से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खेत मजदूर सभा के तहसील अध्यक्ष कामरेड प्रताप भारती व नगर प्रभारी कामरेड मेहरबान ने कहा कि नए श्रम कानूनों से मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा कमजोर होगी, ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और श्रमिकों के अधिकार सीमित हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि मजदूरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.