विकासनगर, मार्च 23 -- लाइन जीवनगढ़ स्थित एमआरबी स्कूल में रविवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें नए शिक्षा सत्र की कार्ययोजनाओं की जानकारी दी गई। स्कूल के मुख्य सलाहकार डॉ. जीसी बडोनी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थान समाज के दर्पण होते हैं। जिस समाज में जितने उच्च गुणवत्तापरक शिक्षण संस्थान होंगे वह समाज उतनी ही तीव्र गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एमआरबी स्कूल गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ ही बच्चों में संस्कार, संस्कृति की समझ देश प्रेम की भावना भी पैदा करता है। इस दौरान स्कूल के निदेशक परमानंद बिजल्वाण, एमआर बिजल्वाण, सीपी बिजल्वाण, महेश जोशी, नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.