मुरादाबाद, फरवरी 6 -- नई बस्ती मोहल्ले में शुक्रवार को मदीना मस्जिद में जुमे की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। नमाज से पूर्व शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने सभी नमाजियों को समझाते हुए अपने बयान में कहा कि रमजान का महीना आने वाला है इसीलिए हम सभी को पाबंदी के साथ रोजे रखते हुए नमाज भी पाबंदी के साथ पढ़नी है। रमजान में जैसे हर नेकी का सवाब बढ़ता है, इस तरह से गुनाहों का अजाब भी बढ़ता है। रमजान के महीने में किसी भी तरह के गुनाह से बचें। दूसरी ओर जो युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं उन सभी को आने वाले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नए वोट बनवाने को,जिन वोटरों के नोटिस आए हुए हैं, ऐसे सभी वोटर सही दस्तावेज बीएलओ को जमा कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...