मुरादाबाद, जनवरी 30 -- मुरादाबाद। एसआईआर ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद मतदाताओं ने काफी संख्या में अपने नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाने के लिए भी आवेदन किए हैं। फार्म छह भर कर मतदाता सूची में नाम शामिल किया जा सकता है। इसमें अभी तक 65 हजार से ज्यादा फार्म छह के माध्यम से आवेदन किए जा चुके हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिनके नाम नहीं वह आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि लगातार नए मतदाता बनने के फार्म जमा हो रहे हैं। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उन्हें फार्म भर कर जमा करने का अवसर है। वह अपना जल्द फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। दावे आपत्तियां अपने बीएलओ को दे सकते हैं ईआरओ को भी दे सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...