प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। एसआईआर अभियान के तहत नए वोटरों को जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती होता जा रहा है। 18 साल के लोगों का नाम जोड़ने के लिए प्रशासन जी तोड़ प्रयास कर रहा है और हालात यह है कि अभी महज 10 हजार लोग भी जुड़ नहीं सके हैं। एसआईआर अभियान शुरू होने से लेकर अब तक जिले में 18 से 19 साल के मतदाता 9444 हो गए हैं। 27 अक्तूबर से छह जनवरी आलेख्य प्रकाशित होने तक संख्या 4053 थी, जबकि छह जनवरी से ब तक 5391 यानी कुल 9444 वोटर हो गए हैं। ऐसे वर्ग को लगातार बढ़ाने का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...