मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में मतदाता पुनरीक्षण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों पर नए वोट बनवाने को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला है। अब तक सभी छह विस क्षेत्रों में फार्म छह के 16824 फार्म जमा हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुढ़ाना विस क्षेत्र में 3701 और सबसे कम मुजफ्फरनगर सदर विस क्षेत्र में 1988 फार्म जमा हुए हैं। जनपद के सभी छह विस क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल वोटरों की संख्या 21.12 लाख थी लेकिन एसआईआर की समाप्ति के बाद वोटरों की संख्या 17.68 लाख रह गई। करीब 3.44 लाख वोट कट गए। इनमें 57 हजार से अधिक मृत वोटर भी मिले। अब मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026 शुरू हो गया है। इसके तहत अब तक जिले में नए वोट बनवाने के लिए युवाओं ने करीब 16824 फार्म जमा किए हैं...