महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास व ग्रामीणों को रोजगार देने की दिशा में डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मनरेगा के नए श्रम बजट व कार्ययोजना पर चर्चा हुई। आगामी वित्तीय वर्ष में जिले में 70 लाख 38 हजार 217 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस करीब 295.60 करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है। बैठक में डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्लॉक प्रमुखों से वार्ता की। कहा कि श्रम बजट के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन क्षेत्र पंचायत की बैठक में करा लिया जाए। ब्लॉक प्रमुखों ने आश्वस्त किया कि कार्ययोजना मनरेगा नियमावली व शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। ग्राम स्तर पर भी खुली बैठकों के माध्यम से इसका अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। पारदर्...