नोएडा, दिसम्बर 9 -- प्राधिकरण ने यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया, ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आवास बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने नव वर्ष पर तीन सेक्टरों में 973 आवासीय भूखंडों की योजना निकालने की तैयारी कर ली है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-15सी, 18 और 24ए में 973 आवासीय भूखंडों की योजना लाई जाएगी। योजना को लेकर यूपी रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है। योजना में सबसे ज्यादा 200 वर्ग मीटर के 481 भूखंड रहेंगे, जिनमें 373 भूखंड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। सबसे बड़ा भूखंड 290 वर्गमीटर का होगा, ऐसे में इस योजना में दो लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। बताया जाता है कि ये सभी भूखंड नोएड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.