धनबाद, दिसम्बर 30 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद डाक मंडल के नए वरीय डाक अधीक्षक (एसएसपी) रूपक कुमार सिन्हा ने सोमवार को पदभार संभाला। उन्हें निवर्तमान एसएसपी उत्तम कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कराया। पदभार संभालने के बाद रूपक कुमार सिन्हा ने कहा कि वे पहले भी कुछ माह के लिए धनबाद में काम कर चुके है। उनकी प्राथमिकता धनबाद व बोकारो जिले के लोगों को बेहतर, सुचारू और समयबद्ध डाक सेवा उपलब्ध करानी है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग केवल पत्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकिंग, बीमा, आधार और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। इन सभी सेवाओं को और अधिक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में डाकघरों में आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा ताकि ग्राहकों को कम समय में अधिक सुविधाएं मिल सके। मौके पर डीएसपी रिते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.