जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा रेलवे की नई बहाली से आए दर्जनों लोको पायलट को इंजन और कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सहायक लोको पायलट और रिफ्रेशर लोको पायलटो के लिए इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेंनिंग सेंटर में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने नए लोको पायलट को फर्स्ट एड सीपीआर देने और रेस्क्यू का भी प्रशिक्षण दिया गया ताकि आपदा के समय सहायता पहुंचाने तक लोको पायलट यात्रियों या अन्य रेल कर्मचारियों की मदद कर सके। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने नए लोको पायलट को इंजन में उपलब्ध अग्निशामक संयंत्र का इस्तेमाल करने का भी प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.