पूर्णिया, दिसम्बर 26 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को 14वां महिला योग शक्ति दिवस 2025 सह शीतला मंदिर परिसर में नए योग केंद्र का उद्घाटन समारोह श्रद्धा, उत्साह और योगमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साधिका मोनी देवी द्वारा योग गीत, शंखनाद एवं मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच संचालन पूर्णिया कॉलेज केंद्र प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने किया। स्वागत उद्बोधन नए केंद्र प्रमुख कविता सिंह ने दिया। योग सत्र में अशोक कुमार सिंह ने योग मुद्रा एवं ताड़ासन, मनोज कुमार सिंह ने सूर्य नमस्कार तथा क्षेत्रीय प्रधान अरुण कुमार भारती ने प्राणायाम एवं ध्यान कराया। योग एवं संस्थान के उद्देश्यों पर कैलाश मंडल, अजय कुमार सिंह और राजेन्द्र पंडित ने प्रकाश डाला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कविता...