मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नए बने मोहल्लों में रहने वाले लोगों तक सड़क, नाला, पानी, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय सहित मूलभूत जन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों में 22 अप्रैल से मोहल्ला संवाद का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से कराया जाएगा। मोहल्ला संवाद में लोगों द्वारा जनसुविधा से संबंधित रखी गई समस्याओं के समाधान के लिए वहीं पर योजना चयनित किया जाएगा। चयनित योजनाओं का उसी समय तकनीकी अभियंताओं की टीम द्वारा प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। जिसे नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृत कराकर तीन माह के अंदर चयनित योजना के अनुरूप कार्यारंभ कराया जाएगा। चयनित योजनाओं का क्रियान्वयन षष्टम या 15वीं वित्त की राशि से किया जाएगा। एक वार्ड में अधिकतम तीन योजनाएं चयनित की जाएगी। नगर आयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.