नई दिल्ली, फरवरी 15 -- हुंडई ने दिसंबर 2025 में प्राइम HB ​​और प्राइम SD टैक्सी मॉडल लॉन्च किए थे। प्राइम HB ​​और प्राइम SD, ग्रैंड i10 निओस और ऑरा पर तैयार किए गए हैं। इनके आने के बाद, दोनों मॉडलों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। हुंडई अभी ग्रैंड i10 निओस और ऑरा के कुल महीने के बिक्री आंकड़ों में प्राइम टैक्सी की बिक्री को शामिल कर रही है, जिससे जनवरी 2026 के बिक्री आंकड़ों में जबरदस्त उछाल आया है। चलिए इनकी सेल्स पर नजर डालते हैं। हुंडई ग्रैंड i10 निओस और ऑरा की ईयरली सेल्स की बात करें तो ग्रैंड i10 निओस की जनवरी 2025 में 5,311 यूनिट बिकी थीं, जो जनवरी 2026 में बढ़कर 7,710 यूनिट हो गई। यानी इसकी 2,399 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 45.20% की ईयरली ग्रोथ मिली। ऑरा की जनवरी 2025 में 5,388 यूनिट बिकी थीं, जो जनवरी 2026 में बढ़कर 7,978 यूनिट हो...