कटिहार, जनवरी 26 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालय सरकारी विद्यालयों, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथ पर 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मताधिकार एवं मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने कर्मियों को मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग का शपथ दिलाया गया। शपथ लोकतंत्र के मतदान के महत्व को समझने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दिलाई गई। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि नए मतदाता फॉर्म 6 भरकर अपने बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। साथ उन...