प्रयागराज, जनवरी 15 -- वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और उससे पहले प्रस्तावित पंचायत एवं स्नातक विधायक चुनावों के मद्देनजर भाजपा शीर्ष नेतृत्व मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर खासा गंभीर है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने गुरुवार को अंदावा स्थित एक लॉन में काशी क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में पूरी तरह से मतदाता सूची पर ही चर्चा की। शाम 5:30 बजे से शुरू हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने पहले दो घंटे से अधिक समय तक जनप्रतिनिधियों और उसके बाद जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा के दौरान भाजपा से वैचारिक लगाव रखने वाले अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और नए मतदाता बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिनका नाम अनुपस्थित या स्थानांतरित होने के कारण कट गया है, उनका ...