प्रयागराज, जनवरी 24 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में 11 लाख से अधिक वोटरों के नाम काटे जाने के बाद अब नए वोटरों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। अब नए वोटरों के नाम न काटे जाएं, इस पर निर्वाचन आयोग का पूरा ध्यान है। शनिवार को राज्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ऑनलाइन बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि फॉर्म-6 को अंतिम जांच तक अस्वीकार न किया जाए। उन्होंने कहा कि बीआरसी ऑपरेटर ही आवेदनों की जांच करते हैं। एक-एक आवेदन की जांच ईआरओ खुद करें। जितने भी प्रमाणपत्र दिए गए हैं, सभी में निश्चित दस्तावेज जमा करने का अवसर दिया जाए। इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा व अन्य अफसर मौजूद रहे। एसआईआर अभियान में प्रत्येक विधानसभा से बेहतरीन काम करने वाले दो-दो बीएलओ व दो...