गंगापार, जनवरी 6 -- निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित एसआईआर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा के सभागार में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने क्षेत्र बीएलओ संग एक बैठक कर नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन का श्रीगणेश किया। एसडीएम बारा ने बताया कि शासन द्वारा यह अभियान छह जनवरी से छह फरवरी तक चलाने का निर्देश दिया गया है।इसी के तहत मंगलवार से इस कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरदीन छेदीलाल कॉलेज में एकत्रित युवाओं को फॉर्म 6 वितरित कर किया गया। बताया कि प्रयास होगा कि 18 वर्ष की आयु प्राप्त सभी युवाओं का पंजीकरण हो जाय।साथ ही बताया कि सभी बीएलओ के पास नई पुनरीक्षित मतदाता सूची मौजूद है। मतदाता सूची में दर्ज नाम पर आपत्तियों की सुनवाई भी इस दौरान जारी रहेगी। यदि किसी गांव या बूथ पर किसी भी मतदाता को सूची से संबंधित शिकायत करना है तो न...