हरिद्वार, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आज कोई भी दुश्मन देश भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। नए भारत की शक्ति, संकल्प और निर्णायक नेतृत्व का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज रक्षा सामग्री का निर्यात करने वाले शीर्ष देशों की सूची में शामिल है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरिद्वार में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रचेतना और मानवता की सेवा को समर्पित किया। भारत माता मंदिर की स्थापना से उन्होंने सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रप्रेम को मूर्त रूप दिया। उनका तपस्वी जीवन समाज के लिए ...