पीलीभीत, जनवरी 11 -- पीलीभीत, संवाददाता। नेपाल और उत्तराखंड बॉर्डर से सटे पीलीभीत के शेडो एरिया (नो नेटवर्क) में संचार सेवाएं बेहतर होंगी। यूएसएफओ नाउ डिजीटल भारत निधि के अंतर्गत आठ बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) टावर लगाए जाएंगे। बीटीएस के लिए आठ स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। पीलीभीत में बीटीएस की संख्या 99 हो जाएगी। पीलीभीत में 91 बीटीएस टावर है। नेपाल और उत्तराखंड बार्डर के इलाके में मोबाइल संचार सेवाएं बेहतर नहीं हैं। जंगल के आसपास के क्षेत्रों के साथ अलावा बॉर्डर एरिया में संचार सेवा को मजबूत करने की तैयारियां हो गई है। आठ मोबाइल टावर लगाने को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। तीन तहसील अमरिया, कलीनगर और पूरनपुर के गांवों को बीटीएस के लिए चयनित किया गया है। बीटीएस टावर लगने के बाद बॉर्डर एरिया में नेटवर्क की दिक्कत नहीं होगी। बता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.