गिरडीह, अगस्त 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) प्रधान मरांडी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान बीएसओ भुनेश्वर दास से प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में पदभार लिया। बता दें कि भुनेश्वर दास को प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक गिरिडीह बनाया गया है। वहीं प्रधान मरांडी शहरी क्षेत्र के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रुप में कार्यरत थे। उन्हें शहर के साथ ग्रामीण का भी बीएसओ बनाया गया है। पदभार ग्रहण के बाद बीएसओ प्रधान मरांडी ने कहा कि लाभुकों के बीच ससमय अनाज पहुंचाने व उनकी समस्याओं का सामाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...