आदित्यपुर, फरवरी 15 -- नए बीईईओ ने किया पदभार ग्रहण गम्हरिया। नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने पदभार ग्रहण करते ही विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, पोशाक-पुस्तक वितरण और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, स्टॉक पंजी अपडेट रखने, नामांकन बढ़ाने और ड्रॉप आउट छात्रों को पुनः जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन कर शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त रखें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फोटो : 02, नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...