नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में कथित ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने की घटना पर अंतरिम सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए स्पष्ट कहा है कि नए बांग्लादेश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और लोगों से शांति व संयम बनाए रखने की अपील की है। पीड़ित की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, जो भालुका उपजिला के दुबालिया पारा इलाके में किराए पर रहने वाला एक गारमेंट फैक्ट्री का मजदूर था। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों के एक समूह ने उस पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और रात करीब 9 बजे उस पर हमला कर दिया। सरकारी बयान में कहा गया कि कानून को अपने हाथ में लेने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.