बरेली, अक्टूबर 13 -- परिवहन निगम ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में करीब ढ़ाई करोड़ से बस स्टैंड तैयार किया। ऐसी जगह पर बस स्टैंड को बनाया, जो मुख्य मार्ग से करीब तीन किमीटर अंदर है। इस कारण चालक बसों को लेकर अंदर जाने के बजाय बाइपास से ही निकल जाते हैं। ऐसे में मुसाफिरों को बाइपास हाइवे से बस पकड़नी पड़ती है। 24 घंटे में तीन ही बसें बस स्टैंड से चलती हैं। जबकि चंद कदम दूरी पर 300 से अधिक बसें 24 घंटे निकलती हैं। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में 2022 में शाही-शीशगढ़ मार्ग पर धनेटा रेल क्रॉसिंग के पास बस स्टैंड की नींव रखी गई। 2025 में ही बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया। तय हुआ जो भी रामपुर-मुरादाबाद, रुद्रपुर-बिलासपुर मार्ग की बसें होंगी, उनको फतेहगंज पश्चिमी बस स्टैंड होकर निकाला जाएगा। लेकिन 24 घंटे में यहां से दिल्ली मार्ग की तीन बसें ही निकलती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.