अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सेटेलाइट बस अड्डे पर पीपीपी मोड के तहत काम शुरु हो गया है। पहले चारों तरफ गड्ढे कर टिन शेड लगाने के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ अस्थाई बस स्टैंड का काम भी शुरु कर दिया है। जमीन को ठीक कर फर्श तैयार किया जा रहा है। अस्थाई बस स्टैंड बनने के बाद बसों का संचालन यहां से होगा। नया और बड़ा बस स्टैंड तीन साल में बनकर तैयार हेागा। सूतमिल स्थित सेटेलाइट बस अड्डा एयरपोर्ट और मॉल के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर 128 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। बस स्टैंड पर काम शुरु कर दिया गया है। जेसीबी के माध्यम से किनारे के हिस्से की मिट्टी निकाली कर गड्ढे किए गए हैं। यहां पर पिलर लगाए कर टिन शेड लगाया जाएगा, जिससे कोई वाहन या व्यक्ति काम के दौरान बस स्टैंड के अं...