प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कटरा चर्च परिसर में राजकीय आस्थान की जमीन पर प्रस्तावित निबंधक कार्यालय के निर्माण पर पेंच फंस गया है। डायसिस ऑफ लखनऊ की ओर से हाईकोर्ट में रिट कर दी गई है, जिस पर एआईजी स्टांप, एडीएम नजूल और एसडीएम सदर से जवाब मांगा गया है। दरअसल कटरा चर्च में 1230 वर्गमीटर में चार मंजिला निबंधन कार्यालय प्रस्तावित हुआ था। अफसरों ने यहां कार्यालय बनाने के लिए शासन को पत्र भेजा था, जिस पर मंजूरी मिल गई। मंजूरी के बाद भवन की ऊंचाई को जानने के लिए पिछले दिनों मृदा परीक्षण के लिए टीम गई, इसके बाद डायोसिस ऑफ लखनऊ की ओर से कोर्ट में रिट कर दी गई है। गुरुवार को सब रजिस्ट्रार प्रथम चतुर्भुज पांडेय एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा के पास हाईकोर्ट से आए कागज को लेकर पहुंचे। दोनों ने एडीएम नजूल संज पांडेय से बात की और समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.