सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- सीतामढ़ी। तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने बुधवार को पुलिस केन्द्र, सीतामढ़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण, मेस और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान पुलिस केन्द्र में साफ-सफाई आदि को लेकर कई निर्देश दिए। वहीं संचिकाओं की भी जांच की। वहीं शस्त्रागार का भी निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिपाही स्तर पर अनुशासन, समयपालन और शारीरिक दक्षता पुलिस सेवा की बुनियाद है। डीआईजी के पुलिस केन्द्र पहुंचते ही सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस केन्द्र का निरीक्षण किया। डीआईजी ने मेस की व्यवस्था का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.