सहरसा, दिसम्बर 16 -- सलखुआ, एक संवाददाता। सलखुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनाए जाने पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शिक्षकों और बीआरसी कर्मियों ने पाग, चादर और माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। बीईओ ने संकुल समन्वयकों, शिक्षकों और बीआरसी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और विद्यालय संचालन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुचे और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई तय है। साथ ही सभी विद्यालयों में मेनू के अनुरूप मध्यान्ह भोजन नियमित रूप से संचालित करने का आदेश दिया। इस दौरान शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों में संसाधनों की कमी, जर्जर भवन व चारदीवारी निर्माण की मा...