पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल ने जीएलए कॉलेज के नए प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रवण कुमार का स्वागत किया। प्रतिनिधियों एवं कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने आशा व्यक्त की कि नए प्रभारी प्राचार्य अपने अनुभव, ज्ञान और कुशल नेतृत्व के माध्यम से कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए साकारात्मक एवं छात्रहित में निर्णय लेंगें। एनपीयू अध्यक्ष आशीष ठाकुर और जीएलए कॉलेज अध्यक्ष रिशु राज दुबे ने कहा कि नए प्रभारी के नेतृत्व में जीएलए कॉलेज शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और छात्र कल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहेगा और शिक्षा के बेहतर माहौल को और मजबूत किया जाएगा। मौके पर काजल सिंह, साधना सिंह, राहुल कुमार, शर्मा मोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...