हजारीबाग, फरवरी 21 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। गैड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुंगो तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गैड़ा में शुक्रवार को मुखिया आशा देवी के हाथों करीब 50 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुखिया आशा देवी ने कहा कि सरकार बच्चों को सभी तरह की पठन-पाठन सामग्री मुफ्त उपलब्ध करा रही है। अभिभावक प्रत्येक दिन अपने बच्चों को स्कूल भेजें। जब आपका बच्चा शिक्षित होगा तो निश्चित हीं कामयाबी के शिखर पर पहुंचेगा। शिक्षा अनमोल रत्न है। अपने बच्चों को क्षमता एवं प्रतिभा के अनुसार अवश्य शिक्षित करें। मौके पर झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव, पंसस महताब हुसैन, प्रधानाध्यापक विकास कुमार, पवन मिश्रा, संजय सिंह, बबीता देवी, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.