रांची, मई 11 -- रांची, वरीय संवाददता। रोम के संत पेत्रुस कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी समुदाय (आभास) के सदस्यों ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति और नव निर्वाचित पोप लियो-14वें के लिए विशेष प्रार्थना की। इसमें 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया। रोम में अध्ययनरत फादर सुशील टोप्पो ने जानकारी दी कि पवित्र मिस्सा में पूर्व ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फादर प्रेम खलखो ने सभी का स्वागत किया और समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। धर्मविधि का संचालन फादर ख्रीस्ती ने किया। अंत में आभास के अध्यक्ष फादर विजय टोप्पो ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अब कभी युद्ध न हो: पोप लियो फादर सुशील ने बताया कि पोप लियो 14वें ने रेजिना चैली प्रार्थना के उपरांत दुनिया के नेताओं से युद्ध समाप्त करने की भावुक अपील की। विशेषकर उन्होंने भारत...