प्रयागराज, नवम्बर 24 -- प्रयागराज। सोमवार शाम कीडगंज क्षेत्र में एक युवक नए पुल से यमुना में कूद गया। नाविकों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हनुमानगंज के चक जलील मुगरसन निवासी 18 वर्षीय सोनू बिंद पुत्र बृजेश बिंद शाम लगभग पांच बजे नए पुल से यमुना में कूद गया। उस वक्त नाविक कार्तिकेय निषाद, अरुण निषाद और अजय निषाद अपनी वोट के साथ पुल के समीप ही यमुना में मौजूद थे। सोनू के कूदते ही वह नाव लेकर पास पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल कर जल पुलिस को सौंप दिया। जल पुलिस ने सोनू को कीडगंज पुलिस को दिया। पुलिस की सूचना पर थाने पहुंचे सोनू के घरवाले उसे लेकर घर चले गए। सोनू ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इस बारे में न तो वह कुछ बोला और न ही घरवाले कुछ बता सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...