नई दिल्ली, जनवरी 11 -- भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने रविवार को असम के उत्तरी गुवाहाटी क्षेत्र में नए एकीकृत न्यायिक अदालत परिसर की गुवाहाटी हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा विरोध किए जाने पर हैरानी व्यक्त की। सीजेआई ने रविवार को इस परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए बुनियादी ढांचे के विकास का विरोध करने के लिए "व्यक्तिगत निहित स्वार्थ वैध आधार नहीं होने चाहिए"। उत्तरी गुवाहाटी के रंगमहल में इस परिसर की आधारशिला रखने के बाद प्रधान न्यायाधीश ने कहा, "एकीकृत न्यायिक अदालत परिसर को भविष्य की आकांक्षाओं के अनुरूप बनाया गया है।" देश की न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इस बात पर जोर दिया कि वह इस पेशे में आने वालों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाध्य हैं। सीजेआई ने कहा कि ...