हरिद्वार, जनवरी 9 -- भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियों के अभिनंदन के बहाने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अनिल गोयल रहे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा से प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर एवं प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर एवं प्रदेश मीडिया संयोजक शफी लोधा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीश पाल एवं प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप, प्रदेश प...