ग्रेटर नोएडा, फरवरी 3 -- दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसने वाले नए नोएडा में किसानों से सीधे जमीन लेने के लिए दरों का प्रस्ताव तैयार हो गया है। किसानों से 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन लेने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाएगा।कहां बसेगा नया नोएडा? दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (नया नोएडा) बसाया जाना है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जमीन की दरों के अलावा नए नोएडा में तेजी से हो रही जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने को रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था के प्रारूप पर मुख्यमंत्री ने नोएडा से रिपोर्ट मांगी है। मास्टर प्लान को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद न्यू ...