वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। जमीनों के क्रय-विक्रय और अनुबंध में सोमवार से आधार कार्ड की अनिवार्यता से निबंधन विभाग में पहले दिन ही कामकाज काफी प्रभावित हुआ। सर्वर धीमा होने और ऑनलाइन आधारकार्ड सत्यापन में देरी से फाइलों का बोझ बढ़ गया। इसके मद्देनजर विभाग ने दो घंटे अधिक पोर्टल खुलवाकर रजिस्ट्री कराई। इसके बावजूद घंटों इंतजार के बाद कई क्रेता-विक्रेता निराश लौट गए। निबंधन विभाग ने जमीनों के रजिस्ट्रेशन या अनुबंध में क्रेता-विक्रेता के साथ ही गवाहों का आधारकार्ड ऑनलाइन फीड करना जरूरी कर दिया है। अभी तक आधार कार्ड की छायाप्रति लगाई जाती थी। नए नियम के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आधार कार्ड का वेरिफिकेशन होने के बाद ही पंजीकरण होगा। कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय, गंगापुर एवं रामनगर उपनिबंधन कार्यालय पर पहुंचे काफी संख्या मे...