मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पार्थ गुप्ता ने गुरुवार को नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और विभागवार कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के लोगों को पेयजल, स्वच्छता, सड़क, नाला, प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य पारदर्शिता के साथ और समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बैठक के बाद नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.