मधेपुरा, दिसम्बर 10 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नए डीएम अभिषेक रंजन बुधवार को विधिवत प्रभार ग्रहण किया। निवर्तमान डीएम तरनजोत सिंह प्रभार देने के बाद नए डीएम का स्वागत किया। प्रभार ग्रहण के बाद नए डीएम अभिषेक रंजन जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण उनके कार्यकाल की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। श्री रंजन ने कहा कि विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए वे निरंतर निगरानी रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान में कोताही न बरतें। प्रभार ग्रहण करने के बाद नए डीएम ने उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभागीय कार्यों को निर्धारित सम...