एटा, नवम्बर 29 -- भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए पूर्व सांसद राजवीर सिंह का स्वागत किया गया। पूर्व सांसद ने अनुभवी जिलाध्यक्ष बताते हुए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। पार्टी कार्यालय पर संबोंधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जनभावनाओं को देखते हुए नए जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को बनाया है। नए जिलाध्यक्ष पार्टी को ऊचाइयों पर ले जाएंगे। आसपुर टोल प्लाजा पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में वहां पर पहुंचकर लोगों ने स्वागत किया। यहां से गाडियों के काफिले के साथ भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर नए जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, महासचिव सुशील गुप्ता, आशीष राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी, रवि वर्मा, सभासद बिजेंद्र गुप्त...