बोकारो, फरवरी 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन संगठनों द्वारा गुरूवार को आहूत देशव्यापी हड़ताल का समर्थन बैंक कर्मियों के संगठन एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफआई ने किया। हड़ताल में शामिल बैंक कर्मियों ने अपने बैंक के सामने प्रदर्शन किया। हड़ताल को लेकर बैंक की शाखाएं व कार्यालय बंद रहा है। हड़ताल में शामिल नहीं रहने वाले संगठन के सदस्यों से समर्थन के लिए अपील की गयी। इस हड़ताल को बैंक में कार्यरत अन्य संगठनों ने भी नैतिक समर्थन दिया। झारखंड राज्य बैंक कॉरस्पांडेंट एसोसिएशन ने भी इसमें शामिल होकर सफल करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। बैंक ऑफ़ इंडिया ईप्लाइज यूनियन, झारखंड स्टेट के उप महासचिव एसएन दास ने इस लड़ाई को अस्तित्व को बचाने की लड़ाई बताया। जब यूनियन व लेबर कानून ही नहीं बचेंगे तो हमारा वजूद ही समाप्त हो जाएगा। बैंकों को...