नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में पेशेवर युवा खिलाड़ियों और छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन ने स्थान की तलाश शुरू कर दी है। नगर निगम के मुताबिक, इसी पहल के तहत पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ वार्ड के झड़ौदा कलां गांव में पांच एकड़ की भूमि पर नया स्टेडियम बनाया जा रहा है। यह अगले एक वर्ष में तैयार हो जाएगा। इस स्टेडियम में एक साथ ढाई हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें युवाओं, खिलाड़ियों व स्कूल और कॉलेज के छात्रों को फुटबॉल कोर्ट, रनिंग ट्रैक, दो बैडमिंटन कोर्ट, एक बास्केटबॉल कोर्ट, इंडोर गेम्स जैसी सुविधा मिलेगी। इसमें इंडोर गेम्स के लिए बड़े हॉल का निर्माण होगा। इसमें टेबल टेनिस, कैरम बोट व अन्य खेल शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.